6 को शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना देंगे प्रधानाचार्य
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के आह्वान पर गुरुवार को मंडल भर के प्रधानाचार्यो ने संयुक्
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के आह्वान पर गुरुवार को मंडल भर के प्रधानाचार्यो ने संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि, माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार नहीं होने से प्रधानाचार्यो में रोष बढ़ता ही जा रहा है। प्रधानाचार्यो ने 6 अक्टूबर को शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ में धरना देने की चेतावनी भी दी।
प्रदेशीय अध्यक्ष डा.वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में अराजकता का माहौल है। 1984 से शिक्षकों के पद सृजन पर रोक लगी है। 2005 पेंशन व्यवस्था बंद है। इसको लेकर प्रधानाचार्यो में रोष बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेशीय महामंत्री त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल और डा.टीपी सिंह, हरि मिलन शाही, जगदीश पांडेय, यशवंत सिंह, राममोहन शाही, राम जन्म सिंह, डा.सुभाष शाही, काशी नारायण त्रिपाठी, रामबहाल, मुक्तिनाथ, रघुवंश मणि, डा.रविंद्र त्रिपाठी, आरके प्रजापति, ब्रजेश मिश्र और रामचंद्र यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा.नरेंद्र प्रताप सिंह, संचालन जिलाध्यक्ष श्रीनारायण सिंह और मंत्री रामनाथ गुप्त ने किया।