दादी ने महिलाओं को बनाया शक्ति स्वरूपा
गोरखपुर : आध्यात्मिक गुणों से युक्त दादी प्रकाशमणि एक ऐसी सशक्त महिला का नाम है जिन्होंने महिलाओं को
गोरखपुर : आध्यात्मिक गुणों से युक्त दादी प्रकाशमणि एक ऐसी सशक्त महिला का नाम है जिन्होंने महिलाओं को शक्ति स्वरूपा बनाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया और उनकी छिपी हुई शक्तियों को जागृत किया। उन्होंने विश्व के 130 देशों में लाखों लोगों को रूहानी सेवा में शामिल किया। अपनी अनुपम आध्यात्मिक दक्षता से समाज में जीवन मूल्यों की स्थापना की आधारशिला रखी।
यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शाहपुर उपकेंद्र की प्रभारी बीके पारुल ने कही। वह केंद्र पर गुरुवार को विश्व वंधुत्व दिवस के रूप में आयोजित विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य संचालक दादी प्रकाशमणि की नौंवी पुण्यतिथि को संबोधित कर रही थीं। इसके अलावा महानगर के सभी केंद्रों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित गए जिसमें सभी ब्रह्माकुमार व ब्रह्माकुमारियों ने दादी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए शांति व विश्व वंधुत्व के कार्यो को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेगुसराय से आए राजऋषि, सिसवा से आए सोमनाथ, संजय नायक, अभिषेक, अजय व मांडवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।