क्षेत्र की समस्याएं, लोगों की जुबानी
गोरखपुर: सिविल लाइंस क्षेत्र के एची चिल्ड्रेन एकेडमी, अमर सिंह स्कूल के सामने नाले का पानी ओवरफ्लो
गोरखपुर:
सिविल लाइंस क्षेत्र के एची चिल्ड्रेन एकेडमी, अमर सिंह स्कूल के सामने नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर सड़ रहा है। सफाई न होने से उसमें कीचड़ की पर्त जम गयी है, जिसमें असंख्य मच्छरों के असंख्य लार्वा हैं। हजारों बच्चे इस रास्ते आते-आते हैं, आवासीय क्षेत्र भी है। इसकी आन लाइन शिकायत कई बार की गयी लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। इसी तरह जुबिली चौक, गोलघर, विजय चौराहे पर फागिंग की कराने की बात भी नहीं सुनी गयी। गोलघर में लगे हाईमास्ट की एक लाइट खराब है।
- नितिन कुमार जायसवाल, सिनेमा रोड, गोरखपुर
---
सड़ रहा नाली का पानी
वार्ड नंबर बारह स्वामी दयानंद नगर लच्छीपुर के खाली प्लाट में पिछले ग्यारह वर्षो से नाली का पानी सड़ रहा है। कई बार पार्षद से लिखित शिकायत की गयी, नगर विधायक को भी बुलाकर दिखाया गया, पर कोई फायदा नहीं हुआ। सड़क व नाली भी टूट चुकी है। सफाई कराने के साथ क्षतिग्रस्त सड़क व नाली की मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता है।
- अजय सिंह, स्वामी दयानंद नगर लच्छीपुर
---
बीमारी फैलने का खतरा
आदित्यपुरी तिराहा धर्मपुर उत्तरी के पूरब जाने वाले सड़क के चार मकान के बाद उत्तर की ओर निर्मित नाले को मुख्य नाले से न जोड़ने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। पानी रुकने और उसके सड़ने से कभी भी बीमारी फैल सकती है। नाले को मुख्य नाले से जोड़कर जलनिकासी सुनिश्चित करायी जाए।
- नंद लाल, धर्मपुर उत्तरी।