आप को जनता से बड़ी उम्मीदें
गोरखपुर : आम आदमी पार्टी के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व महानगर महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में गोलघर स्
गोरखपुर : आम आदमी पार्टी के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व महानगर महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में गोलघर स्थित चेतना तिराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो.कलीम ने कहा कि गोरखपुर पूर्वाचल का एक महत्वपूर्ण जनपद है। पूर्वाचल की जनता को पार्टी से बड़ी उम्मीदें हैं। भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाने वाली पार्टी की ओर सबकी निगाहें हैं। महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशिबाला द्विवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को विधानसभा 2017 का चुनाव लड़ना होगा। इसी में जनता का हित सुरक्षित है। जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव अरशद खान ने पार्टी से विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने की मांग की जिससे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हो सके। कार्यक्रम में शेषनाथ पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, मोहम्मद फजील, नईम अहमद, फिरोज खान, संध्या शर्मा, प्रबल प्रताप शाही, राजेश पांडेय, फिरोज अंसारी, सीता सिंह, अनिरुद्ध श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।