Move to Jagran APP

स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा के 14 और सपा के 25 पदाधिकारी

गोरखपुर : एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा और सपा के सीमित प

By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 02:14 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 02:14 AM (IST)
स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा के 14 और सपा के 25 पदाधिकारी

गोरखपुर : एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा और सपा के सीमित पदाधिकारी ही पहुंचे थे। एयरपोर्ट प्रशासन ने भाजपा के 14 और सपा के 25 पदाधिकारियों को ही स्वागत के लिए नामित किया था। जो पदाधिकारी नामित थे वही एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश पा सके। शेष बाहर विरोध जताते रहे। रहे। सपा के जिलाध्यक्ष मोहसीन खान, जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव, चिंता यादव, सीपी चंद, सनी यादव, विजय बहादुर यादव, मनुरोजन यादव, मनोज याद, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, पन्ने लाल याद आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अंत में जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि स्वागत के लिए 50 पदाधिकारियों का नाम भेजा गया था लेकिन सिर्फ 25 लोगों को ही नामित किया गया है। वहीं, भाजपा की तरफ से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लल्लन त्रिपाठी, पूर्व प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान के अलावा मऊ, आजमगढ और महराजगंज के जिला प्रभारी ने राज्यपाल का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राज्यपाल राम नाइक और कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी लखनऊ से पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.