राप्ती नदी का घटाव जारी
गोरखपुर : मंगलवार की रात में अचानक वृद्धि के बाद राप्ती नदी के जल स्तर में लगातार कमी हो रही है। गुर
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 01:14 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 01:14 AM (IST)
गोरखपुर : मंगलवार की रात में अचानक वृद्धि के बाद राप्ती नदी के जल स्तर में लगातार कमी हो रही है। गुरुवार की शाम छह बजे नदी का जल स्तर घटकर 70.030 मीटर हो गया। बुधवार को जल स्तर 70.260 मीटर था।
नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश से राप्ती नदी के जल स्तर में मंगलवार की रात अचानक दो मीटर तक बढ़ोतरी हो गई थी। हालांकि यह बढ़ोतरी 24 घंटे से अधिक नहीं रह सकी और बुधवार को दिन में स्थिर रहने के बाद शाम पांच बजे से ही नदी घटने लगी थी। 2 मीटर पानी बढ़ने के बाद बुधवार को दिन भर जलस्तर 70.300 मीटर पर स्थिर रहा। शाम को इसमें मामूली कमी आयी। यह घटकर 70.260 मीटर पर आ गया था। सोमवार को नदी का जलस्तर 68.100 मीटर था। नदी के खतरे का निशान 74.980 मीटर पर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें