हाय प्याज डायन खाए जात है..
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सोमवार को सावन तीज उत्सव पूरे उल्लास के साथ मना
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सोमवार को सावन तीज उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्याज की कीमतों का दर्द उत्सव में शामिल महिलाओं को चेहरे पर देखा गया। तभी सब के सब गा पड़ी.. 'हाय प्याज डायन खाए जात है, गृहिणी को बर्बाद किए जात है' इस गीत ने सभी को हंसने पर विवश कर दिया। तालियों से सभागार गूंज पड़ा।
आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन में उत्सव का शुभारंभ कानपुर से आई सदस्य संगीता ने दीप जलाकर किया तत्पश्चात अध्यक्ष सुधा मोदी ने उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान किया। अब बारी भी सावन क्वीन की। जिसमें सखियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। धानी व हरे परिधानों में सजी तथा सोलह श्रृंगार किए निर्णायक मंडल के समझ आई तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हर किसी ने निर्णायक मंडल को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की। शानदार पहनावा, भाव भंगिमा एवं हाजिर जवाबी की वजह से निशा अग्रवाल को 'सावन क्वीन' के ताज से नवाजा गया। वहीं दूसरे स्थान पर प्राची जैन व तीसरे स्थान पर संगीता अग्रवाल रहीं। इसके बाद अतिथि ने इन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन स्मिता एवं सीमा ने तथा आभार ज्ञापन मंजू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।