शोभा यात्रा में फाय¨रग, युवक को हिरासत में लेने पर हंगामा
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र में सुमेर सागर तिराहे पर शनिवार की रात दस बजे निकल
जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
कोतवाली थाना क्षेत्र में सुमेर सागर तिराहे पर शनिवार की रात दस बजे निकल रहे काली जी की शोभा यात्रा में तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो युवकों के फाय¨रग करने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। शोभा यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने फाय¨रग करने वाले दोनों युवकों को हिरातस में ले लिया। उनमें से एक के पास से लाइसेंस रिवाल्वर बरामद हुआ है। शोभा यात्रा में शामिल गुड्डू को उनका साथी समझकर पुलिस वाले अपने साथ लेकर चले गए थे। हंगामा इसी बात को लेकर हुआ। गुड्डू को छोड़ने की मांग को लेकर शोभा यात्रा वहीं रोक दी गई। गुड्डू के छूटने के बाद ही शोभा यात्रा आगे बढ़ा।
गोलघर स्थित काली मंदिर से हर तीसरे साल शोभा यात्रा निकलती है। काली मंदिर से शुरू होकर धर्मशाला बाजार, सुमेर सागर, विजय चौराहा, गणेश चौराहा होते हुए वापस काली मंदिर पर पहुंचकर शोभा यात्रा खत्म होती है। रात में आरती के बाद निकलने वाली इस शोभा यात्रा में बढ़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस साल शनिवार की रात निकाली गई शोभा यात्रा रात में दस बजे के करीब सुमेर सागर तिराहे पर पहुंची थी। इस दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाच रहे थे। तिराहे पर स्थित एक नव निर्मित भवन के दूसरे मंजिल पर दो युवक खड़े थे। शोभा यात्रा के करीब आने पर उन्होंने नीचे उतर कर डीजे की आवाज धीमी करने को कहा लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पर उनमें से एक ने रिवाल्वर निकालकर हवा में गोली चलानी शुरू कर दी।
गोली चलते ही शोभा यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। बाद में दोनों युवक हिरासत में ले लिए गए। पुलिस के अनुसार उनकी पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के टाड़ा निवासी अमूल तिवारी और सिधुआपार निवासी पंकज पांडेय के रूप में हुई है। अमूल तिवारी के पास से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। उनके साथ पुर्दिलपुर, कोतवाली का गुड्डू हिरासत में लिया गया था। जिसे छुड़ाने की मांग को लेकर शोभा यात्रा रोक दी गई थी।