डा. अर्जुन तिवारी को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : उत्तर प्रदेश ¨हदी संस्थान ने वर्ष 2014 में लिखी पुस्तकों पर सोमवार को पुर
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : उत्तर प्रदेश ¨हदी संस्थान ने वर्ष 2014 में लिखी पुस्तकों पर सोमवार को पुरस्कार की घोषणा की। इस पुरस्कार योजना में डा. अर्जुन तिवारी के रूप में पूर्वाचल भी उपस्थित रहा। उन्हें 'भोजपुरी साहित्य के इतिहास' पर राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार से नवाजा गया है। इस पुरस्कार की राशि पचास हजार रुपये है।
डा. अर्जुन तिवारी भाटपाररानी देवरिया के मूल निवासी हैं। उन्होंने 1965 में भाटपाररानी से शैक्षणिक कार्य की शुरुआत की। इसके बाद 1994 में काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष हुए और 2002 में वहां से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद ¨हदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष के रूप में दक्षिण भारत के 16 विश्वविद्यालयों में ¨हदी विभाग की स्थापना कराई। वर्तमान में भोजपुरी-हिन्दी-अंग्रेजी शब्दकोश पर वर्धा विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे हैं।
डा. तिवारी के अनुसार उन्होंने पत्रकारिता पर कुल 16 पुस्तकें लिखी है। 2014 में उन्होंने 'भोजपुरी साहित्य का इतिहास' लिखा। राहुल सांकृत्यायन को समर्पित 600 पृष्ठों की इस पुस्तक में लगभग 250 भोजपुरी क्षेत्र के लेखकों व उनकी कृतियों का विवेचन है।