श्रमिक हित में उठेगा हर कदम
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : नवागत उप श्रमायुक्त यूपी सिंह ने कहा कि श्रमिक हित में वह हर कदम उठाएंगे।
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 01:31 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 01:31 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : नवागत उप श्रमायुक्त यूपी सिंह ने कहा कि श्रमिक हित में वह हर कदम उठाएंगे। श्रम कानूनों का अक्षरश: अनुपालन कराया जाएगा। शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यो की जानकारी ली।
सिंह का गोरखपुर में दूसरा कार्यकाल है। इससे पूर्व वह जुलाई 2002 से जुलाई 2004 तक उप श्रमायुक्त रह चुके हैं। वह नोएडा में बतौर उप श्रमायुक्त तैनात थे। कहा कि सरकारी योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाया जाएगा ताकि अधिकाधिक श्रमिक लाभान्वित हों। लंबित शिकायतें प्राथमिकता आधार निस्तारित की जाएंगी। श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें