टिकट वापस नहीं होने पर हंगामा
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : इटारसी दुर्घटना ने मुंबई की राह और कठिन कर दी है। एक तो प्रमुख गाड़ियां
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : इटारसी दुर्घटना ने मुंबई की राह और कठिन कर दी है। एक तो प्रमुख गाड़ियां वैसे ही निरस्त चल रही हैं। ऊपर से जो दूसरे रूट से चल रही हैं, उनमें सीट के लिए मारामारी मची हुई है। इसके बाद भी सीट नहीं मिल रही। मंगलवार को भी भीड़ के चलते अवध एक्सप्रेस के दर्जनों यात्री प्लेटफार्म पर ही छूट गए। इसके बाद वे भागकर टिकट वापस कराने काउंटर पर पहुंचे। लंबी लाइन में खड़े होने के बाद जब टिकट निरस्त नहीं हुआ तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। वह वहीं हंगामा करने लगे। फिर यात्री मित्र कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी परेशानी बताई। लकिन मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि जारी होने के 3 घंटे बाद टिकट वापस नहीं होगा। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा और भड़क गया और वे वहीं प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद भी उनका टिकट वापस नहीं हुआ तो वे निराश मन से रेलवे को कोसते हुए वापस लौट गए। यह कहानी किसी एक दिन की नहीं, बल्कि अब रोजाना की हो गई है। मुंबई जाने वाले लोगों की राह पहाड़ चढ़ने जैसी हो गई है। घंटो धूप और बारिश में लाइन लगाने के बाद भी उन्हें सीट नहीं मिल पा रही।