असलहा तस्कर की स्कार्पियो खींच ले गई पुलिस
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पीपीगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के घर फाय¨रग का आरोपी असलहा तस्कर डिस्को
जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पीपीगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के घर फाय¨रग का आरोपी असलहा तस्कर डिस्को तिवारी के घर पर शुक्रवार को सीओ कैम्पियरगंज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने दबिश दी। गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने को पुलिस जेसीबी भी लेकर गई थी। वह गिरफ्तारी देने का मन भी बनाया था, लेकिन ऐन मौके पर वह बदल गया, जिससे पुलिस घर से उसकी स्कार्पियो खींच लायी।
सहजनवां थाना क्षेत्र के नउसा निवासी प्रशीत मिश्र की बहन भीटी तिवारी निवासी अखिलेश तिवारी उर्फ राजन तिवारी से ब्याही हैं। प्रशीत अपने मित्र ब्रजेश नंदन मिश्र के साथ गुरुवार की शाम को बहन के घर आए थे। रात में आठ बजे के आसपास वे लोग वापस लौट रहे थे। गांव में ही डिस्को तिवारी के घर के सामने एक कुत्ता उन पर भौंकने लगा। कुत्ते को दूर भगाने के लिए दोनों युवकों ने जोर से डांटा। इस पर डिस्को तिवारी अपने घर से बाहर निकला और दोनों युवकों को गाली देने लगा। प्रतिरोध करने पर उसने उनको तमंचा सटा दिया था। इससे डरे प्रशीत और ब्रजेश नंदन जान बचाने के लिए वापस अपने रिश्तेदार के घर भाग कर पहुंच गए। थोड़ी दूर बाद डिस्को तिवारी अपने तीन-चार दोस्तों के साथ उनके घर पहुंचा और हवा में गोली चलाने लगा। पंद्रह राउंड से अधिक गोली चलाने के बाद वह प्रशीत और उसके दोस्त को बाहर निकलने के लिए उकसा रहा था। इसी बीच सूचना मिलने पर गांव में पुलिस पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही वह दोस्तों के साथ फरार हो गया।