बोलेरो चोरी
गोरखपुर : कैंट थाना क्षेत्र में सिटी माल के पास से रविवार की रात अनिल तिवारी की बोलेरो चोरी हो गई। इ
By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 06:17 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 06:17 PM (IST)
गोरखपुर : कैंट थाना क्षेत्र में सिटी माल के पास से रविवार की रात अनिल तिवारी की बोलेरो चोरी हो गई। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। हाटा, कुशीनगर के निवासी रामबली तिवारी के पुत्र अनिल तिवारी मोहद्दीपुर में किराये के मकान में रहते हैं। रविवार की रात आठ बजे के आसपास अपने मित्र अखिलेश के साथ सिटी माल आए थे। उन्होंने अपनी बोलेरो माल के सामने खड़ी की थी। दस बजे के आसपास माल से बाहर निकले तो बोलेरो गायब थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें