गरीबों की मदद में आगे आएं सामर्थ्यवान पार्षद: नगर आयुक्त
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही ठंड में नगर आयुक्त आरके त्यागी ने गरीबों की मदद
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही ठंड में नगर आयुक्त आरके त्यागी ने गरीबों की मदद के लिए सामर्थ्यवान पार्षदों से आगे आने का आह्वान किया।
नगर आयुक्त झरना टोला वार्ड में दूसरे दिन शनिवार को पार्षद रमेश गुप्ता द्वारा आयोजित रजाई वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अकेले यह कार्य नहीं कर सकता है। ऐसे पार्षदों का सहयोग रहे तो हर जरूरतमंद को रजाई, कंबल मिल जाए। उन्होंने अपने हाथों अनारी, सुभावती, किताबी, ममता, कैलाशी, सोमारी, सिधाड़ी, बासमती, विपती, किसमती को एक-एक कंबल दिया। इसके बाद पार्षद रमेश गुप्ता ने एक-एक कर 267 लोगों को रजाई का वितरण किया। पार्षद ने बताया कि रजाई वह निजी तौर पर आठ वर्ष से लगातार ठंड में बांटते हैं।