ट्रैक्टर की चपेट में आने से रेलकर्मी की पत्नी की मौत
गोरखपुर : शाहपुर में एचएन सिंह चौराहे पर शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी नागेंद
गोरखपुर : शाहपुर में एचएन सिंह चौराहे पर शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी नागेंद्र नायक की पत्नी विमला देवी (50) की मौत हो गई। पति-पत्नी रिश्तेदार से मिलकर वह घर लौट रहे थे।
कृष्णानगर कालोनी निवासी नागेंद्र के रिश्तेदार राजेश नायक शक्तिनगर कालोनी में रहते हैं। पिछले दिनों एक हादसे में उनकी मां का पैर टूट गया था। नागेंद्र, पत्नी के साथ उनको देखने उनके घर गए थे। तीन बजे के आसपास दोनों लोग बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान एचएन सिंह चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे श्रीमती नायक सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर उनके बीच से होते हुए गुजर गया। आनन-फानन उनको मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।