सिलेंडर से लगी आग, युवक झुलसा
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : खंड विकास भटहट के फुलवरिया ग्राम सभा स्थित परशुराम यादव के घर पर सिलेंडर
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : खंड विकास भटहट के फुलवरिया ग्राम सभा स्थित परशुराम यादव के घर पर सिलेंडर से लगी आग से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घर में लगी आग से घबराई महिला ने छत से छलांग दी जिसके कारण उसका पैर टूट गया। दोनों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
भटहट प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब परशुराम यादव की पत्नी सरोज यादव अपनी बहन के लड़के शिवम यादव के साथ छठ पूजा के लिए पकवान बना रही थीं। सरोज किसी काम से छत पर चली गई। इसी बीच पाइप से गैस रिसने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग बुझाने में शिवम के दोनो हाथ झुलस गए। घर में आग लगी देख सरोज ने छत से छलांग लगा दी। जिससे उसका पैर टूट गया। आग लगने से तीन लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।