Move to Jagran APP

भूख हड़ताल पर बैठे निगमकर्मी की हालत बिगड़ी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : वेतन वृद्धि की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे निगमकर्मी राम प्रकाश सिंह क

By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 06:06 PM (IST)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : वेतन वृद्धि की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे निगमकर्मी राम प्रकाश सिंह की हालत बुधवार की रात बिगड़ गई। जानकारी होने पर निगम प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उनका इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

राम प्रकाश सिंह नगर निगम सफाई सुपरवाइजर संघ के अध्यक्ष भी हैं। दीपावली के पहले से ही वह अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। 20 से 22 अक्टूबर तक वह क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। इसके बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ। फिर भी वह अनशन पर अड़े रहे। दीपावली के बाद 27 अक्टूबर को वह नगर निगम के भवन में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए। दिन प्रतिदिन उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी, लेकिन निगम प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा था। वह कमजोर होते जा रहे थे। रात को अचानक तबीयत खराब हुई तो निगम प्रशासन को उनकी याद आई। इसके बाद भी उन्होंने चिकित्सकीय सुविधा लेने से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे लेखाधिकारी बृजेश सिंह ने समझाया तो वह माने। अस्पताल में भर्ती होते ही उनकी जगह पर नगर निगम कर्मचारी समन्वयक समिति का अध्यक्ष कौशल कुमार शुक्ल भूख हड़ताल पर बैठ गए। मौके पर जुटे कर्मचारियों ने नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि नगर आयुक्त उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.