रेलवे स्टेशन पर महिला के पर्स से नकदी व गहने उड़ाए
गोरखपुर : नौतनवा, महराजगंज जाने के लिए गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा कर रहीं पूनम उप
गोरखपुर : नौतनवा, महराजगंज जाने के लिए गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा कर रहीं पूनम उपाध्याय का पर्स काटकर एक महिला चोरनी ने साठ हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र और पायल चुरा लिया। उनके साथ मौजूद उनकी मां दुर्गावती ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया लेकिन वह धर्मशाला की तरफ भागने में सफल रही। इसकी सूचना जीआरपी को दे दी गई है।
रुस्तमपुर, कैंट निवासी अंबरीश उपाध्याय की पत्नी पूनम मूल रूप से नौतनवां, महराजगंज की रहने वाली हैं। अपनी मां के साथ वहीं जा रही थीं। सुबह छह बजे के आसपास प्लेटफार्म संख्या पांच पर दोनों लोग ट्रेन के आने की प्रतिक्षा कर रही थीं। इस दौरान एक अन्य महिला उनके बगल में खड़ी हो गई। मौका देखकर उसने कंधे में लटक रहा उनका बैग फाड़कर उसमें रखी नकदी व गहने निकाल लिया।