ब्रह्मालीन महंत को सतपाल महराज ने दी श्रद्धांजलि
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 01:56 AM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 01:56 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पूर्व सांसद और मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महराज गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु श्री गोरखनाथ के दर्शन करने के बाद ब्रह्मालीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से मिले। उनको ब्रह्मालीन महंत अवेद्यनाथ पर लिखी एक पुस्तक भी भेंट की। दोनों लोग करीब दो बजे तक साथ रहे। नाथ पंथ के बारे में चर्चा की। ब्रह्मालीन महंत के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। दोपहर को प्रसाद ग्रहण करने के बाद वे मंदिर से रवाना हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें