.. अब महिलाएं करेंगी स्वयं की सुरक्षा
By Edited By: Published: Thu, 24 Apr 2014 02:01 AM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 02:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : दिनोदिन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क हो रही हैं। महानगर में इन दिनों महिलाएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। बुधवार को बिछिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं ने स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यश भारती पुरस्कार के लिए चयनित अभिषेक यादव ने मोहल्ले की दो दर्जन से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान महिलाओं ने भी बारीकी से आत्मरक्षा के गुर सीखे। ट्रेनिंग में शामिल होने आईं महिलाओं ने माना कि वर्तमान में स्वयं की सुरक्षा करनी होगी।
इसके पूर्व आयोजक प्रशांत शुक्ल ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान सुशीला शुक्ला, नीलम शुक्ला, अंकिता, शिखा शुक्ला, पूनम राय, आयुषी, गरिमा, स्वाती, सुमन श्रीवास्तव आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें