मांगों पर अड़े डाक कर्मी, जारी रही हड़ताल
गोंडा : अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जारी देशव्यापी अनि
गोंडा : अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जारी देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
गोंडा बस स्टेशन के समीप स्थित डाकघर में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। धरने की अध्यक्षता भारतीय डाक जीडीएस कर्मचारी संघ के रामनरायन दुबे ने की। कर्मचारियों ने आठ घंटे ड्यूटी लेने, पेंशन सहित सभी सुविधाएं दिए जाने, जीडीएस कर्मचारियों को सिविल कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर राकेश कुमार, कयूम खान, सोनू यादव, राम प्रहलाद तिवारी, भगवान दत्त तिवारी, अशोक शुक्ला, गिरीश चंद्र मिश्र, वैभव शुक्ल, शेष नरायन, र¨वद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। डाक कर्मियों की हड़ताल के कारण अब डाक सेवाओं पर भी असर पड़ने लगा है। हालांकि सहायक डाक अधीक्षक किरन ¨सह ने बताया कि डाक सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। परसपुर संवादसूत्र के मुताबिक हड़ताल में मंडल के गोंडा सब स्टेशन, खोरहंसा, तरबगंज, डीपी घाट चमरूपुर उप डाकघरों में कार्य प्रभावित रहा। मंडलीय सचिव मुरलीधर मिश्र ने कहा कि परसपुर में हड़ताल की अगुआई भौरीगंज के शाखा पोस्ट मास्टर लालचंद यादव ने की। हड़ताल में उत्तरी प्रसाद शुक्ल, शिवमूर्ति ¨सह, भवानी प्रसाद पांडेय, राचंदर, संजय ¨सह, विनोद मिश्र, शांती प्रसाद पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र व शशांक शेखर तिवारी आदि शामिल रहे।