पहले मतदान, फिर कोई काम
गोंडा: आज लोकतंत्र का महापर्व है। सभी लोगों को इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए। मतदान के दिन सभ
गोंडा: आज लोकतंत्र का महापर्व है। सभी लोगों को इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए। मतदान के दिन सभी काम छोड़कर सबसे पहले वोट डालना चाहिए। क्योंकि सरकार चुनने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
छात्रा जूली पांडेय का कहना है कि सभी लोगों को शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। मतदान के जरिए ही देश व समाज की दशा व दिशा बदली जा सकती है। हर एक वोट का महत्व है। इसलिए अपना वोट जरूर डालें। लवली ने कहा कि युवाओं को वोट की ताकत पहचाननी चाहिए। वोट से ही सरकार बनती और बिगड़ती है। समय आ गया है सरकार चुनने का। इसमें मौका नहीं गंवाना चाहिए। नहीं बाद में पछताना पड़ेगा। जान्हवी तिवारी ने बताया कि वोट डालने से गुरेज नहीं करना चाहिए। क्योंकि वोट से ही सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। शिवांगी शुक्ला ने कहा कि हम सभी लोगों को वोट डालकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना चाहिए। इसके लिए पूरी तैयारी कर करनी चाहिए। खुद वोट डालने से पीछे न रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पुरुषोत्तम ओझा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान अनिवार्य है। इसलिए सभी लोग इसमें सहभागी बनें।