शहर में चला स्वच्छता अभियान
गोंडा: शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्ष
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 11:28 PM (IST)
गोंडा: शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी।
ईओ नगर पालिका परिषद स्वर्ण ¨सह ने बताया कि चलाए जा रहे स्वच्छता पखवारे के तहत शुक्रवार को डिप्टी पुलिया से गुड्डूमल चौराहा व फव्वारा चौराहे तक विशेष टीम लगाकर सफाई करायी गयी। इसके साथ ही सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज से होते हुए शास्त्री तिराहे तक विशेष अभियान चलाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राज कुमार वाल्मीकि, सफाई निरीक्षक काजी हाशिम रसूल, राहुल श्रीवास्तव, फराज अहमद, मो रिजवान सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें