राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए कार्य कर रहा एबीवीपी
गोंडा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रांत के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्त
गोंडा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रांत के चार दिवसीय अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की सीख दी गई। परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री लक्ष्मण ने सामाजिक समरसता विषय पर विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही संगठन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर बनाना सभी का दायित्व है लेकिन कुछ संगठन इसे दरकिनार करके कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एबीवीपी से 32 लाख लोग जुड़े हैं। जो राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए लोगों के बीच में जाकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ ही भारत के अन्य संगठनों से 25 वर्ष आगे है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवानंद तिवारी ने सैद्धांतिक भूमिका के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि संयमित रहकर समाज का बुरा चाहने वालों से निपटना है। प्रदेश संगठन मंत्री सत्यभान भदौरिया ने सदस्यता एवं कार्यकारिणी गठन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने टोलफ्री नंबर बनाया है। जिसपर मिस कॉल करके सदस्यता ली जा सकती है। जिला संयोजक अनुरंजन शुक्ल ने बताया कि 23 व 24 को अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें कई अन्य राज्यो के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मार्गदर्शन करेंगे।