एक माह बाद भी गांव में नहीं लगे पोल
गोंडा: आधे गांव में पोल लगा दिए गए और मजरे के सबसे खास भाग को छोड़ दिया गया। पोल लगने की दशा में लो
गोंडा: आधे गांव में पोल लगा दिए गए और मजरे के सबसे खास भाग को छोड़ दिया गया। पोल लगने की दशा में लोगों द्वारा खंभा लगाने वाले ठेकेदार से बात की। आश्वासन भी मिला लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पोल नहीं लगाया गया।
जिले की सीमा पर स्थित बभनान गांव विभागीय उदासीनता का शिकार हो रहा है। बभनान गांव के नाम से बभनान रेलवे स्टेशन बना हुआ है। करनपुर, महागौरा, बभनी, बभना आदि गांवों से मिलकर एक चीनी मील, एक केमिकल डिवीजन, दो महाविद्यालय भी बभनान के नाम का उपयोग करते हुए जाने जाते हैं। वहीं बभनान गांव विकास से कोसों दूर है। इस गांव को सर्वे के तहत विद्युतीकरण में शामिल किया गया। बभना, जमुनहा,
केवटहिया आदि मजरों में विद्युतीकरण होना था। अन्य मजरों में में खंभे लग गए लेकिन जमुनहा को छोड़ दिया गया। सूत्रों की मानें तो बस्ती जिले से सप्लाई मिलने कारण इनको सर्वे के तहत निकाल दिया गया। वहीं केवटहिया में भी मुख्य भाग को छोड़ दिया गया। इस संबंध में एसडीओ मसकनवा व जेई घारीघाट ने बताया कि वहां अभी विद्युतीकरण का काम चल रहा है। हैंडओवर नहीं हुआ है। फिर भी ठेकेदार से कहा जाएगा कि पूरे मजरे में कार्य कराए।