धूप ने दिलाई ठंड से राहत
गोंडा: मौसम साफ रहने के साथ ही तेज धूप ने ठंड से राहत दिलाई है। हवाओं की रफ्तार कम हुई, जिससे तापमान
गोंडा: मौसम साफ रहने के साथ ही तेज धूप ने ठंड से राहत दिलाई है। हवाओं की रफ्तार कम हुई, जिससे तापमान में सुधार आया। ट्रेनों का संचालन अभी पटरी पर नहीं आ पाया है। रविवार को सुबह मौसम रहा। हालांकि सुबह गलन महसूस की गई। धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। हवाओं की रफ्तार में कमी आई है। स्कूल बंद होने से बच्चों ने राहत महसूस की। बच्चे घरों के बाहर खेलते नजर आए। तेज धूप होने से तापमान में भी सुधार आया है। ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ सका है। बैशाली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट रहीं। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ ¨सह ने बताया कि अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा 8.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।