भाजपा की परिवर्तन यात्रा में आएंगे दिग्गज
गोंडा: भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 12 दिसंबर को जिले में आएगी। यात्रा में केंद्रीय मानव सं
गोंडा: भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 12 दिसंबर को जिले में आएगी। यात्रा में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री समेत अन्य दिग्गज यात्रा में शामिल होंगे। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने पार्टी कार्यालय पर तैयारियों की समीक्षा किया। विधानसभा गोंडा सदर व मेहनौन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा कार्यकर्ताओं एक नये उत्साह का संचार करेगी। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। परिवर्तन यात्रा 12 व 13 दिसंबर को जिले में रहेगी। जिसमें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय राज्यमंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई आदि शामिल होंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजाबाबू गुप्ता, अर्जुन प्रसाद तिवारी, केके श्रीवास्तव, अमर किशोर बमबम, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।