महिला शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका को पीटा
गोंडा): ब्लॉक के सरैंया माफी प्राथमिक पाठशाला में सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापिका द्वारा देर से स्कूल
गोंडा): ब्लॉक के सरैंया माफी प्राथमिक पाठशाला में सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापिका द्वारा देर से स्कूल पहुंची एक अध्यापिका को टोकने पर उसकी पिटाई कर दी गई। प्रधानाध्यापिका ने बीएसए से इसकी शिकायत की है।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह स्कूल खुला। प्रधानाध्यापिका बच्चों को पढ़ा रही थीं। इसी बीच एक अध्यापिका देर से स्कूल पहुंची। इस पर प्रधानाध्यापिका ने आपत्ति दर्ज कराई और देर से आने का कारण पूछा। इस पर संबंधित अध्यापिका भड़क गई और उसने अभद्रता शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। प्रधानाध्यापिका को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। बीएसए अजय कुमार ¨सह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश ¨सह को मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।