लक्ष्मनपुर गांव में मिला युवक का शव
गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। ग्राम प्रधान की स
गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बाद में उसकी शिनाख्त इमामबाड़ा निवासी कासिम अली के रूप में हुई। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कासिम रात में घर में सोया हुआ था। रात में जब उसकी मां उठी तो वह विस्तर पर नहीं था। सुबह होने पर उसने बेटे की खोजबीन की। लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका। उसने नगर कोतवाली में सूचना दी। बाद में शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। नगर कोतवाल बृजेश ¨सह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।