Move to Jagran APP

धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा

गोंडा: आज का दिन खास था। धनतेरस के साथ दीप पर्व का आगाज हुआ। बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। कोई गहने खरीद

By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 11:12 PM (IST)
धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा

गोंडा: आज का दिन खास था। धनतेरस के साथ दीप पर्व का आगाज हुआ। बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। कोई गहने खरीद रहा था तो कोई बर्तन। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की तादाद सबसे ज्यादा रही। फूलों व गणेश लक्ष्मी की डिमांड रही। इसके अलावा बाइक व चौपहिया वाहनों की धूम रही। जिसके कारण बाजार जाम रहा।

loksabha election banner

धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू हो रहा है। इस दिन धातु निर्मित गणेश, लक्ष्मी व कुबेर के पूजन का विशेष महत्व है। धनतेरस की धूम बाजार में दिखी। फव्वारा चौराहे से लेकर चौक, पीपल तिराहा, मनोरंजन तिराहा, भरत मिलाप चौराहे पर बर्तन की दुकानों पर भारी भीड़ रही। इस बार थाली, गिलास, बाल्टी के साथ ही कई अन्य नई वैरायटी के सामान लोगों को लुभा रहे थे। इसके साथ ही कई ऑफर भी थे। पुराना लाओ, नया ले जाओ। कुकर के साथ ही अन्य सामान भी लोग खरीद रहे थे। साथ ही गणेश, लक्ष्मी को खरीदने में लोग लगे रहे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर फ्रिज, टीवी, मोबाइल खरीदने वालों की भीड़ रही। इसके अलावा अगले माह से शुरू हो रहे सहालग को लेकर भी लोग अभी से ही अन्य सामान खरीदते नजर आए। सबसे ज्यादा असर सराफा बाजार में दिखा। सराफा की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। हर कोई अपनी पसंद के अनुरूप गहने लेने में लगा रहा। कई ने तो एडवांस में बुंकिग करा दी है। चांदी के सिक्के खूब बिके। वैसे इसके अलावा फूलों की दुकानों पर भीड़ रही। घरों को सजाने के लिए लोगों ने फूलों की जमकर खरीदारी की।

बाइक बाजार में धनतेरस की धूम रही। व्यापारियों की मानें तो धनतेरस पर जिले में करीब 1200 बाइक बिकी। साथ ही सवा सौ चौपहिया वाहन भी लोगों ने खरीदे। धनतेरस पर बाजार में खूब धनवर्षा हुई।

सजाई रंगोली

- शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा में धनतेरस पर शिक्षिका प्रियंका गुप्ता के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने रंगोली सजाई। इसके बाद दीप प्रज्वलित किया। प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में शिक्षक रवि प्रताप ¨सह की अगुवाई में बच्चों ने प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का संकल्प लिया। ¨हदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहीं महिलाओं को फल व वस्त्र वितरित किया। मारवाड़ी युवा मंच ने बाल गृह में रह रहे बच्चों को उपहार दिए।

बाजार में रहा जाम

- दीपपर्व के मौके पर बाजार में जाम लगा रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने फव्वारा चौराहे से चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। इसके साथ ही शहर में कई जगहों पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.