आंगनबाड़ी संघ ने मानदेय वृद्धि का किया विरोध
गोंडा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में महज 800 रुपये की वृद्धि का महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ न
गोंडा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में महज 800 रुपये की वृद्धि का महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने विरोध किया है। संघ का कहना है कि ये बढ़ोतरी ऊंट के मुह में जीरा साबित हुई है। गुरुवार को शहर के गांधीपार्क में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए संघ की जिलाध्यक्ष प्रेम कुमारी यादव ने कहा कि सरकार सिर्फ औपचारिकता निभा रही है। कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार रुपये से कम स्वीकार नहीं होगा। मंडल संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि संघ मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार जारी रखेगा। धरने में जिला संयोजक संगमलाल शर्मा, नीरा जायसवाल, कमला ¨सह, अन्नपूर्णा, आरती श्रीवास्तव, मिथिलेश तिवारी, देवीवती, मीरा देवी आदि शामिल रहीं। वहीं, आशाबहू संघर्ष समिति मोर्चा के पदाधिकारियों ने विनियमितीकरण की मांग को लेकर गांधीपार्क मे धरना दिया। वेतनमान बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले सड़क निर्माण, मतदाता सूची पर्यवेक्षण, ग्राम उद्धार दिवस आदि कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सभा को संबोधित करते हुए इं. पीके आचार्य ने कहा कि जबतक शासनादेश जारी नहीं हो जाता तबतक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने को राघवेंद्र कुमार ¨सह, केपी ¨सह, विनय मिश्र, कमलेश कुमार, विनोद कुमार आदि ने संबोधित किया।