आज कंप्यूटर खराब है, कल आना..
गोंडा: चार दिनों से स्थानीय तहसील में कंप्यूटर कक्ष में ताला लगा है। जिससे काश्तकारों को नकल नहीं मि
गोंडा: चार दिनों से स्थानीय तहसील में कंप्यूटर कक्ष में ताला लगा है। जिससे काश्तकारों को नकल नहीं मिल पा रही है। सैकड़ों किसान प्रतिदिन लौट रहे हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारी खराबी का बहाना बना रहे हैं।
मामला तरबगंज तहसील का है। जिसमें चार ब्लॉक बेलसर, तरबगंज, वजीरगंज व नवाबगंज शामिल हैं। जहां के काश्तकारों को नकल के लिए आना पड़ रहा है। लेकिन शनिवार से ही जिस कंप्यूटर कक्ष के खिड़की से नकल
मिलती थी उस कक्ष में ताला लगा है। खिड़की बंद है। जिससे काश्तकारों को वापस लौटना पड़ रहा है। वे रोज तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। बेलसर ब्लॉक के प्रभाकर पुरवा निवासी जय प्रकाश ने बताया कि मैं बाहर नौकरी करता हूं। मेरे पिता जी एक वर्ष पहले मौत हो गई है। मुझे नकल की आवश्यकता है। मैं शनिवार से ही तहसील का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन नकल नहीं मिल सकी। उद्धत नगर निवासी अमर नाथ ने बताया कि नकल के लिए तीन दिन से तहसील आता हूं और लौट जाता हूं। यही जानकारी मिलती है कि कल आना। चांदपुर के लल्लन दूबे ने बताया कि नि:शुल्क बो¨रग के लिए नकल लेने के लिए तहसील कार्यालय चार दिन से जाता हूं। पता करके वापस लौट आता हूं। जहां मिलती थी। उस कमरे में ताला लगा रहता है। तहसीलदार दिनेश चंद्र ने बताया कि कंप्यूटर सर्वर को एनआइसी से केंद्रीकृत किया जा रहा है। जिसके कारण दिक्कते आईं हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।