कई वर्षों से जमे अधिकारियों को हटाया जाए
गोंडा: बाल विकास परियोजनाओं में कई वर्ष से जमे अधिकारियों को हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प
गोंडा: बाल विकास परियोजनाओं में कई वर्ष से जमे अधिकारियों को हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को आयुक्त देवीपाटन मंडल के कार्यालय पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश राव ने कहा कि देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में कार्यकत्रियों को 6 माह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हौसला पोषण मिशन के तहत खाता खुलवाने के नाम पर कार्यकत्रियों को परेशान किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक ही परियोजनाओं में 10 से 15 वर्ष से सीडीपीओ व सुपरवाइजर जमे हैं। जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने, मानदेय का भुगतान कराने, रुपईडीह में अवैध वसूली की जांच कराने, बहराइच के कैसरगंज की सीडीपीओ का तबादला दूसरी परियोजना में कराने सहित अन्य मांगों को लेकर दस सूत्रीय ज्ञापन अपर आयुक्त राजाराम को सौंपा। ज्ञाप देने वालों में जिलाध्यक्ष कुसुम तिवारी, अजय तिवारी, अवधेश मिश्र, खालिद कासमी, सोमनाथ तिवारी, सुरेंद्र अरोड़ा, मधुलिका दूबे, अर्चना देवी, रीता देवी, किरन पाठक शामिल रहीं।