समस्याओं को लेकर खोला मोर्चा, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
गोंडा: नगर पालिका क्षेत्र में अधूरा नाला निर्माण व अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के
गोंडा: नगर पालिका क्षेत्र में अधूरा नाला निर्माण व अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी सड़क पर उतरे। जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पालिका के दफ्तर पर पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन को सौंपा।
बुधवार को बस स्टेशन के समीप स्थित कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से निकाले गए जुलूस में कार्यकर्ताओं ने पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पालिका की मिलीभगत के कारण नालों का निर्माण तो शुरू किया गया लेकिन आज तक वह पूरा नहीं हुआ है। इनमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा नालों के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी का इंतजाम न होने से मामूली सी बारिश में ही शहर तालाब बन जा रहा है। नाले चोक होने के कारण गंदा पानी निकल नहीं पा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता नगर पालिका पहुंचें। यहां पर मांगों से संबंधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में संयोजक दिग्गज पांडेय, मनीष ¨सह, राकेश ¨सह, वकील अहमद, अब्दुल सलाम, जसवंत ¨सह, राम मूर्ति सोनी, शिवाकांत गोस्वामी, ¨प्रस कुमार, उत्तम चंद नागेश, आरके ¨सह, फैजान खां सहित अन्य मौजूद थे।
ये हैं मांगें
- नाली व नाले का निर्माण इस प्रकार कराया जाय, जिसमें जल निकासी की व्यवस्था हो।
- सीवर लाइन का निर्माण कराया जाय।
- सड़क पर पटरी दुकानदार को दुकान लगाने के लिए स्थान सुनिश्चित किया जाय।
- शहर में जाम की समस्या का उचित समाधान किया जाय।
- नगर में घूम रहे छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण की व्यवस्था की जाय।
- पार्कों का उचित रख रखाव किया जाय।
- शहर के मुख्य बाजार में अधिक संख्या में कूड़ेदान लगवाया जाय।
- प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाय।