ईद को लेकर सतर्क हुए पुलिस अफसर
गोंडा : एसपी सुधीर कुमार ¨सह ने बुधवार को ईद त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था की टोह लेने निकले। ईदगाह मे
गोंडा : एसपी सुधीर कुमार ¨सह ने बुधवार को ईद त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था की टोह लेने निकले। ईदगाह में नमाज को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की। अलविदा की नमाज से लेकर ईद की नमाज तक पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली। गंदगी व जलभराव न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि त्योहार से पूर्व सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी। ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। नगर के विभिन्न चौराहों पर कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। कहा कि अराजकतत्वों पर उनकी नजर रहेगी। उन्होंने नमाज किन-किन मस्जिदों में अता होती है, इसके बारे में लोगों से जानकारी ली। सड़क से किन-किन मोहल्लों के रास्ते निकलते हैं। ड्यूटी कहां-कहां लगती है। कौन-कौन सी संस्थाएं पुलिस का सहयोग करती है। इसके बारे में कमेटी के पदाधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने शांति व्यवस्था के साथ त्योहार मनाए जाने की अपील की है। एएसपी आरके ¨सह व नगर कोतवाल हरि ¨सह भी साथ रहे।