12 घर जले, बालिका घायल, 12 मवेशियों की मौत
गोंडा : गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 12 घर जलने से राख हो गए। चार वर्षीया बालिका घायल
गोंडा : गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 12 घर जलने से राख हो गए। चार वर्षीया बालिका घायल हो गई। एक दर्जन मवेशियों की जलने से मौत हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। आग से 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
कटरा बाजार संवादसूत्र के अनुसार बिकरवा गांव में आग लगने से दीनानाथ, बैजनाथ, संतराम, शिवराम, राम गो¨वद, सहजराम व राजेंद्र के घर जलने से राख हो गए। दीनानाथ, बैजनाथ व संतराम 11 मवेशियों की मौत हो गई। हरिभान तिवारी की चार वर्षीय पुत्री महक जलने से घायल हो गई। डॉ. अजय नरायन ने बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक लडकी जली हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। उधर गंडाही गांव में माधव, रामानंद, रामतेज, गफ्फार व बलई के भी घर जल गए। नायब तहसीलदार नवीन कुमार ने बताया की राजस्व टीम क्षति का आकलन कर रही है।
प्लाइवुड फैक्ट्री में आग, 12 लाख का नुकसान
कर्नलगंज : क्षेत्र स्थित खेतान ¨टबर प्लाईवुड़ फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुख अख्तियार कर लिया। सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। हवाओं ने आग में घी डालने जैसा काम किया। धुआं व गुब्बार से आसपास के लोग भी आशंकित हो गए। लकड़ी के ढ़ेर हटाने के लिए दो जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली लगानी पड़ी। इसी दौरान प्लाई के अवशेष को काटकर बुरादा बनाने वाली मशीन भी जल गई। आग पर चार घंटे अथक प्रयास के बाद काबू पा लिया गया। आग लगने से करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक गोपाल जी खेतान ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। 12 लाख से अधिक का नुकसान का अनुमान है।