अधिवक्ताओं के हित में करेंगे संषर्घ
गोंडा : मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय के सामने राजेंद्र प्रसाद सभागार में बार एसोसिएशन के नवनिर्वा
गोंडा : मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय के सामने राजेंद्र प्रसाद सभागार में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इससे पूर्व डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एल्डर कमेटी अध्यक्ष गोकरन नाथ पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ¨बदेश्वरी प्रसाद दूबे, महामंत्री जमील अहमद खां, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उदय प्रताप वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री आलोक कुमार शुक्ल, दिवाकर तिवारी, राजकुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार पांडेय, महराज कुमार श्रीवास्तव, रामसनेही सोनकर, विजय कुमार मिश्र, सुशील कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार ¨सह, अरुण कुमार सेन, महेश तिवारी, राजकुमार शुक्ल, रितेश कुमार ¨सह व सचिन श्रीवास्तव को प्रमाण पत्र दिए। इसके बाद कमेटी अध्यक्ष पांडेय ने अध्यक्ष ¨बदेश्वरी प्रसाद दूबे व महामंत्री जमील अहमद खां को शपथ दिलाई। अध्यक्ष दूबे ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही बार व बेंच में सामंजस्य बनाकर कार्य करेंगे। प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने न्यायपालिका द्वारा शीघ्र न्याय व वादकारियों के हितों को सर्वोपरि रखने की बात कही। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी प्रदीप कुमार यादव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। महामंत्री जमील अहमद खां ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष अर¨वद कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र, सुरेश चंद्र तिवारी, राकेश कुमार दूबे, रविचंद्र त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, रहस्य बिहारी मिश्र, रामकृपाल शुक्ल, रविप्रकाश पांडेय, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद पांडेय, पंकज कुमार मिश्र, रमन तिवारी, जगन्नाथ शुक्ल, प्रागदत्त तिवारी, अलंकार ¨सह, मृत्युंजय शुक्ल, राजेश व मोहम्मद रईस मौजूद रहे। संयुक्त मंत्री प्रकाशन दिवाकर तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।