प्रतियोगिताओं में मेधावियों ने दिखाया दम
गोंडा : सनराइज एकेडमी भवानीपुर कला का वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यालय के
गोंडा : सनराइज एकेडमी भवानीपुर कला का वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यालय के बच्चों ने निबंध, सामान्य ज्ञान, सुलेख व रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय इंटर कालेज बालपुर के प्रधानाचार्य विजय कुमार उपाध्याय ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्रा केतकी तिवारी, रंजना मिश्रा व स्वाती मिश्रा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में उमा, सुमन, सरिता वर्मा, श्रीदेवी व खुशबू को प्रथम स्थान, निबंध में साधनी पासवान प्रथम, धर्मेंद्र शुक्ला द्वितीय, शमशुद्दीन सलमानी को तृतीय स्थान मिला। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कलाम टीम के अरुण यादव व सुलेख प्रतियोगिता में शाकिब खान, चंद्रपाल, आसाराम, अंशू शुक्ला को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अनुराग अग्निहोत्री ने गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर हरीश पाठक, कमलापति शुक्ला, अनूप शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, उर्मिला तिवारी, सत्या मिश्रा, अभिषेक दूबे, रमेश प्रजापति, रामउदार शुक्ल सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर¨वद श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाचार्य ¨बदेश्वरी प्रसाद शुक्ल ने आभार प्रकट किया।