Move to Jagran APP

तापमान में आई गिरावट, बढ़ गई ठंड

गोंडा: हवाओं की रफ्तार बढ़ने से तापमान में गिरावट आई है, वहीं कोहरा आवागमन में राह में बाधा बना रहा।

By Edited By: Published: Mon, 07 Dec 2015 11:56 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2015 11:56 PM (IST)
तापमान में आई गिरावट, बढ़ गई ठंड

गोंडा: हवाओं की रफ्तार बढ़ने से तापमान में गिरावट आई है, वहीं कोहरा आवागमन में राह में बाधा बना रहा। ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कृषि वैज्ञानिक ने कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह से घना कोहरा छाये रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को हेड लाइट जलाकर आवागमन में करना पड़ा। वहीं, ठंड के चलते बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर में हल्की धूप जरूर हुई, लेकिन उसका कोई असर तापमान पर नहीं पड़ा। हवाओं के चलने से तापमान में मामूली गिरावट आई। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के कृषि वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ ¨सह ने बताया कि अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवायें 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि वैज्ञानिक ने कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.