लोकतंत्र के उत्सव में वोट 'दे दना दन'
गोंडा: लोकतंत्र के उत्सव में कर्नलगंज तहसील ने पहले चरण में ही धमाका कर दिया है। प्रधान व सदस्य ग्रा
गोंडा: लोकतंत्र के उत्सव में कर्नलगंज तहसील ने पहले चरण में ही धमाका कर दिया है। प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 69.7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 346 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्य के 3593 पदों के लिए चुनाव हुआ। मतदान के बाद 5055 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में कैद हो गई है। स्ट्रांग रूम में मतपेटिका जमा करने के लिए कर्मचारी जुटे गए हैं। शनिवार को कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरुआती दिक्कतों के कारण आधे घंटे विलंब से शुरू हुआ। कहीं मतपेटिका न खुलने तो कहीं अंधेरा होने के कारण कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ मतदान केंद्रों में तो पेट्रोमैक्स की रोशनी में मतदान शुरू कराया गया। सुबह से ही मतदान को लेकर केंद्रों पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। युवा हो या बुजुर्ग हर कोई मतदान के लिए बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार करता दिखा। दोपहर होते ही मतदाताओं की लंबी लाइनें बूथों पर लग गई। दोपहर होते ही मतदान का प्रतिशत 50 का आंकड़ा पार कर चुका था। जैसे-जैसे दिन ढ़लता गया मतदान की रफ्तार भी कम होती गई। प्रभारी अधिकारी चुनाव कंट्रोल रूम यशवंत कुमार ने बताया कि शाम 4.30 बजे तक कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में 69.7 प्रतिशत मतदान की सूचना मिली है। मतदान के बाद 5055 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में कैद हो गई है। मतदान के बाद कर्मचारी कर्नलगंज में कन्हैयालाल इंटर कॉलेज परसपुर में तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, हलधरमऊ में हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसागोंडरी व कटराबाजार में भारतीय इंटर कॉलेज से मतपेटिका जमा कर रहे हैं। चुनाव प्रेक्षक हेमंत राव, डीएम अजय कुमार उपाध्याय, एसपी अनिल कुमार ¨सह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने चुनाव के दौरान क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थितियों का जायजा लिया।
इनसेट
कहां कितना हुआ मतदान
ब्लॉक प्रतिशत
हलधरमऊ 63.5
कटराबाजार 71.0
परसपुर 67.0
कर्नलगंज 74.8नोट- कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर आधारित।