Move to Jagran APP

रिपोर्ट आने दीजिए जनाब, प्रभारियों का है यह जवाब

गोंडा : बुधवार को जिले के 18 क्रय केंद्रों पर विशेष धान खरीद किए जाने की अधिकारियों ने तैयारी की थी।

By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 09:40 PM (IST)
रिपोर्ट आने दीजिए जनाब, प्रभारियों का है यह जवाब

गोंडा : बुधवार को जिले के 18 क्रय केंद्रों पर विशेष धान खरीद किए जाने की अधिकारियों ने तैयारी की थी। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण विशेष धान खरीद का आयोजन नहीं हो सका। अब गुरुवार को विशेष धान खरीद किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारियों को गांव-गांव पहुंचकर किसानों को प्रोत्साहित किए जाने का दायित्व सौंपा गया है। क्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। उधर डीएम ने सार्वजनिक अवकाशों के दिन भी क्रय केंद्र खुलने का जो फरमान जारी किया था। उस फरमान की क्रय केंद्र प्रभारियों ने खिल्लियां उड़ा दी। बुधवार को अधिकांश क्रय केंद्रों पर ताले लटके मिले। किसान बैरंग वापस लौटते रहे।

loksabha election banner

-इटियाथोक ब्लॉक स्थित परसिया बहोरी क्रय केंद्र 25 दिन बाद भी नहीं खुल सका है। उक्त क्रय केंद्र पर लटक रहा बैनर गायब मिला। आसपास के लोगों से पूछने पर बताया कि बैनर उन लोगों ने मोड़ कर रख लिया है। जरूरत पड़ेगी तो लगा दिया जाएगा। क्रय केंद्र प्रभारी राम अवतार ने बताया कि उक्त क्रय केंद्र यूपी एग्रो का है। अभी तक बोरे व पैसे नहीं मिल सके है। ऐसे में वह कैसे खरीद कर सकेगा। गुरुवार को वह क्रय केंद्र पर आएगा। इसी ब्लॉक में स्थित जानकीनगर क्रय केंद्र खुला मिला। यहां नीरज पाल बैठे मिले। पूछने पर उसने बताया कि किसानों से धान के नमूने लिए थे। उसकी रिपोर्ट मुख्यालय से नहीं आ सकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद खरीद हो सकेगी। 91 ¨क्वटल धान की खरीद हो सकी है।

-कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के मंडी में स्थित क्रय केंद्र बंद मिले। यहां सन्नाटा पसरा मिला। वही व्यापारियों के यहां किसान अपनी फसल बेचते हुए मिले। भैरमपुर, लैबुड़वा व मुंडेरवा माफी क्रय केंद्र बंद मिला। पंडरी कृपाल, मनकापुर, परसपुर, तरबगंज, नवाबगंज, मुजेहना में खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्रों से किसान बैरंग वापस लौटते देखे गए।

किसानों की जुबानी सुनिए धान खरीद की कहानी

-जगदीशपुर के किसान जसवंतलाल व नदावा के सांवल प्रसाद का कहना है कि उन लोगों के धान की फसल तैयार है। धान की फसल बेचकर गेहूं के बीज व खाद लेनी है। लेकिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। धान में नमी बताकर उन लोगों को एक बार वापस किया जा चुका है। इस बार उन लोगों ने धान को धूप में सुखा लिया। अब क्रय केंद्रों के खुलने का इंतजार हो रहा है।

-भाईलाल मौर्य का कहना है कि बीते 25 दिनों से परिसिया बहोरी क्रय केंद्र बंद है। क्षेत्र के सैकड़ों किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ किसानों ने तो अपने सैकड़ों ¨क्वटल धान साहूकारों व व्यापारियों के हाथों बेच दी। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

-नानबाबू व राकेश पांडेय का कहना है कि वह लोग धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर गए थे। वहां उन लोगों से नमूना ले लिया। मुख्यालय से रिपोर्ट आने के बाद फोन पर सूचित करने के लिए कहा गया था। दस दिन से फोन आने का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी ने कोई फोन नहीं किया।

जिम्मेदार के बोल

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश उपाध्याय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर जिले में कई स्थानों पर मेले का आयोजन होता है। इससे बुधवार को विशेष धान खरीद नहीं शुरू हो सकी। गुरुवार को 18 क्रय केंद्रों पर विशेष धान खरीद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नमूना लेकर किसानों को बाद में आने की बात कहकर टरकाने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बुधवार को जिन केंद्रों के बंद होने की सूचना मिली है उनके खिलाफ डीएम को कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.