चुनाव के चलते वाहनों का टोटा
गोंडा: पंचायत चुनाव के चलते दिन भर यात्री हलकान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बलरामपुर व उतरौला तथा बहराइ
गोंडा: पंचायत चुनाव के चलते दिन भर यात्री हलकान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बलरामपुर व उतरौला तथा बहराइच जाने वाले यात्रियों के लिए रही। कारण जरूरत के सरकारी वाहन नहीं मिल पाये। उधर रोडवेज की बसें चुनाव में जाने से लंबी दूरी के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
पंचायत चुनाव में पो¨लग पार्टी के लिए प्राइवेट वाहन लग गये हैं। इनमें जीप, मार्शल, बोलोरो शामिल हैं। इससे स्थानीय सेवा प्रभावित हुई। गोंडा बहराइच, गोंडा- बलरामपुर, गोंडा- कर्नलगंज, गोडा- उतरौला, गोंडा- तरबगंज, गोंडा धानेपुर की सेवाएं प्रभावित हुई। प्राइवेट बस लगने से मनकापुर की सेवा प्रभावित हुई। इससे करीब एक हजार यात्री वाहन के लिए परेशान रहे। सबसे ज्यादा समस्या बलरामपुर व उतरौला यात्रियों के लिए रही जिन्हें सरकारी बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। बस देखते ही यात्री दौड़ पड़ते रहे। इससे बसों पर बैठपाना एक चुनौती रहा। यही हाल कल शुक्रवार को भी रहेगा। कारण कल मतदान के बाद शाम को वाहन मुक्त हो पाएंगे।
यात्रियों का मानना है कि प्राइवेट वाहन लेने के बाद सरकारी बसों की व्यवस्था की जानी चाहिए। रेखा का कहना है कि बसों का समय नियत होना चाहिए। यहां पर कहा जाता है कि बाहर से बस आने पर बस मिल पाएगी। इससे डिपो की साख खराब होती है।