दबंगों ने मकानों में लगाई आग, तीन घर जले
गोंडा : उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के दानपुरवा गांव में दबंगों ने तीन झोपड़ी के घरों में आग लगा दी। इसक
गोंडा : उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के दानपुरवा गांव में दबंगों ने तीन झोपड़ी के घरों में आग लगा दी। इसके बाद आरोपी भाग निकला। बताया जाता है कि कुछ देर पहले ही उक्त जमीन की पैमाइश लेखपाल व पुलिस बल के सामने हुई थी। पीड़ितों ने उमरीबेगमगंज थाने में आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।
बताया जाता है कि दानपुरवा गांव निवासी गोपाल, पचई व चैतू के भाई ने जमीन का बैनामा कर उसके भाई ने किसी दूसरे को कर दिया था। उक्त जमीन की पैमाइश करने के लिए बुधवार को लेखपाल व पुलिस बल पहुंची थी। वह पैमाइश के बाद वापस लौट गए। उनके जाते ही दबंगों ने तीनों के घरों में आग लगा दी। इससे तीनों के फूंस के मकान जल गए। तीनों के परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।