हैप्पी बर्थडे अखिलेश की रही गूंज
गोंडा: प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार की ग
गोंडा: प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार की गूंज के बीच सपाइयों ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा प्रवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने केक काटकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। जिला महासचिव प्रमोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री संघर्षों के प्रतीक हैं, आज के युवाओं को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। विवेकमणि श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में आज प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में राम नरायन यादव, हरीराम यादव, अंकित सोनी, पप्पू यादव सहित अन्य मौजूद थे। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सूरज ¨सह ने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किए। मुलायम ¨सह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सहदेव पांडेय की अध्यक्षता में महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। साथ कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।