कागजों की बुझी प्यास, राहत का सूखा
गोंडा: कुदरत के कहर से परेशान किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन की तरफ से कराये गये सर्वे में कागज
गोंडा: कुदरत के कहर से परेशान किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन की तरफ से कराये गये सर्वे में कागजों की प्यास तो बुझ गई, लेकिन राहत के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं मिल सकी। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिले में 7.19 लाख हेक्टेयर में रबी की बुवाई हुई थी। मार्च माह से शुरू हुआ मौसम का कहर अप्रैल में भी जारी रहा, जिससे गेहूं सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गईं। अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सर्वेक्षण में विभाग महज 24053 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित होने का प्रारंभिक दावा कर रहा है, हालांकि गोंडा जिले में अभी जिला प्रशासन सर्वेक्षण जारी होना का दावा कर रहा है। जबकि बहराइच प्रशासन ने 33 फीसदी से अधिक नुकसान होने की बात स्वीकारी है। यहां प्रभावित होने वाले 9125 किसानों को राहत मुहैया कराने के लिए 2.01 करोड़ रुपये की डिमांड शासन से की गई है। बलरामपुर व श्रावस्ती में नुकसान निर्धारित मानक से कम होने का दावा किया जा रहा है। देवीपाटन मंडल में 14.38 लाख किसान हैं, जिसमें से 10.66 लाख किसानों से बैंकों से केसीसी पर ऋण लेकर रबी की बुवाई की थी। राहत की उम्मीद लगाये किसानों की बेचैनियां बढ़ती जा रही हैं।
मंडल में बोई गई रबी की फसल पर एक नजर
फसल क्षेत्रफल
गेहूं 480859
मसूर 145898
जौ 1404
मक्का 1547
चना 1209
मटर 6561
तोरिया 43119
राई/सरसो 39020
अलसी 199
योग: 719816
नोट: ये आंकड़े गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के संकलित हैं, क्षेत्रफल हेक्टेयर में है।
जिलेवार आच्छादन व प्रभावित क्षेत्रफल
जिला आच्छादन प्रभावित
गोंडा 201671 537
बहराइच 244704 22361
बलरामपुर 159635 1155
श्रावस्ती 114159 13690
नोट: ये आंकड़े कृषि विभाग से जुटाये गये हैं, जो अनुमानित हैं।
मंडल में किसान व केसीसी धारक
जिला किसान केसीसी
गोंडा 486518 308999
बलरामपुर 276570 170842
बहराइच 486906 447897
श्रावस्ती 188275 138973
योग: 1438269 1066711
अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से हुए नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। बहराइच जिले में सबसे ज्यादा नुकसान की रिपोर्ट आई है। यहां 9125 किसानों को राहत देने के लिए बजट की डिमांड शासन से की गई है। जबकि 16 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि व बारिश में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गोंडा जिले में सर्वे जारी है।''
-रवि प्रकाश अरोड़ा, मंडलायुक्त देवीपाटन