समाजवादी ¨चतक थे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर
गोंडा : शुक्रवार को पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मना
गोंडा : शुक्रवार को पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। कहीं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया तो कहीं गोष्ठी करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 89वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने ¨सचाई विभाग डाक बंगले में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां सपाईयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन चरित्र से आज सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की जीवन सादगी भरा रहा। उन्होंने जीवन में अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने देश को शिखर तक ले जाने का भरसक प्रयास किया। अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव गनेश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से निकलकर पूर्व प्रधानमंत्री ने युवाओं पर समाजवादी छाप छोड़ी है। युवजन सभा के प्रदेश सचिव राहुल ¨सह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। जिला प्रवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर समाजवादी ¨चतक थे। कार्यक्रम में रामनरायन यादव, सरफराज हुसैन सोनू, हरिराम यादव, अशोक कुमार वर्मा, राकेश कुमार, कृष्णकांत, यतींद्र ¨सह आदि मौजूद रहे। उधर, स्टेशन रोड स्थित एक हाल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता विजय ¨सह कारगिल ने की। समाजसेवी धर्मवीर आर्य, अजय प्रताप ¨सह, वाजिद अली, अनीता श्रीवास्तव, मो. परवेज सलमानी, सुरेंद्र प्रताप, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, रामदस, दीपू आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार रखे। इसी के साथ अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।