अवैध शराब के खिलाफ आधी आबादी का हल्लाबोल
गोंडा: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आखिरकार आधी आबादी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आधी आबादी
गोंडा: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आखिरकार आधी आबादी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आधी आबादी ने पुलिस कर्मियों के साथ धानेपुर थाना क्षेत्र के सीर बनकट व पहड़वा गांव में अवैध शराब की भट्टियों पर हमला बोला। महिलाओं ने यहां पर अवैध शराब की भट्टियों को तोड़ने के साथ ही 50 लीटर शराब भी बरामद की है। यहां पर पांच ¨क्वटल लहन के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। साथ ही अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज करने की बात कही है।
तमाम रोकथाम के प्रयास, आबकारी व पुलिस की छापेमारी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को समाजसेवी रुचि मोदी को धानेपुर थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में अवैध शराब बनने की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय को दी। जिसके बाद वह धानेपुर थाने पहुंची। यहां से पुलिस कर्मियों के साथ वह सीर बनकट व पहड़वा गांव पहुंची। यहां पर महिलाओं के साथ एकजुट होकर उन्होंने भट्टियों को तोड़ दिया। साथ ही यहां पर उन्होंने अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कर दिया। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े तीन लोगों को भी महिलाओं व पुलिस ने धर दबोचा। यहां पर शराब बनाने के लिए जुटाई गई पांच ¨क्वटल लहन को भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभियान की अगुवाई करने वाली रुचि मोदी ने कहा है कि अवैध शराब के साथ ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ महिलाओं को एकजुट किया जाएगा। उनके भीतर जागरूकता लाई जाएगी।