यूपी के पहलवानों की टीम में नंदिनी का जलवा
गोंडा: मई महीने में झारखंड के रांची शहर में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को
गोंडा: मई महीने में झारखंड के रांची शहर में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को यूपी की कुश्ती टीम में नंदिनी नगर के 24 पहलवानों के साथ ही 30 पहलवानों को शामिल किया गया है। साथ ही तीन दिवसीय उप्र जूनियर एवं सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में ओवर आल चैंपियन का खिताब नंदिनी नगर को मिला।
तीन दिवसीय उप्र जूनियर एवं सब जूनियर कुश्ती के खिलाड़ियों की चैंपियनशिप नंदिनी नगर में हुई। जिसमें ग्रीको रोमन एवं फ्री स्टाइकल पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश के 40 जिलों के करीब 435 पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिसमें नंदिनी नगर की अर्चना, अंजू, बेबी को स्वर्ण, बबिता को कांस्य, प्रियंका, पूजा यादव व आंचल ने रजत पदक जीता। ग्रीको रोमन में नंदिनी नगर के करन, दिलीप व महेंद्र प्रताप को स्वर्ण, जितेंद्र, अजीत व भारत वीर को रजत तथा रोहित को कांस्य पदक मिला। पुरुष फ्री स्टाइल में नंदिनी के अनूप, राहुल व आकाश ने स्वर्ण, विशाल ने रजत, देवेंद्र, चंदन, गो¨वद, उत्तम, बलराज ने कांस्य पदक जीता। इन खिलाड़ियों को प्रदेश की कुश्ती टीम में शामिल किया गया है। प्रदेशीय कुश्ती टीम में गाजियाबाद के सोनू, बागपत के निखिल, सचिन व वीरेश सहित तीस पहलवानों को स्थान मिला है।
प्रदेशीय कुश्ती टीम मई महीने में झारखंड के रांची शहर में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इसमें देश के सभी प्रांतों की कुश्ती टीमों के साथ ही रेलवे व सेना को भी कुश्ती टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता खिलाड़ियों को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृज भूषण शरण ¨सह ने सम्मानित किया। दस स्वर्ण, चार रजत व दस कांस्य पदक के साथ नंदिनी नगर ने ओवर आल चैंपियन का खिताब जीता।
ओलंपिक की तैयारी
- मई में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहीं पहलवान 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृज भूषण शरण ¨सह ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार ने पहलवानों के लिए रेलवे, सेना तथा ओएनजीसी में भर्ती के दरवाजे खोले हैं। उन्होंने पहलवानों को मेहनत एवं लगन से तैयारी करने एवं कुश्ती लड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अब निराश होने की आवश्यकता नहीं है, अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दिलाई जाएगी।