Move to Jagran APP

भाजपा के साथ और जुडे एक हजार लोग

गोंडा: भारतीय जनता पार्टी के आनलाइन सदस्यता अभियान के अंर्तगत संवाद प्रकोष्ठ ने शिविर लगाकर एक हजार

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 11:18 PM (IST)

गोंडा: भारतीय जनता पार्टी के आनलाइन सदस्यता अभियान के अंर्तगत संवाद प्रकोष्ठ ने शिविर लगाकर एक हजार लोगों को सदस्य बनाया। साथ ही संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इधर भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।

loksabha election banner

शहर से दस किलोमीटर दूर सुभागपुर मुख्य बाजार में दलित भाजपा नेता सुरेश कुमार गौतम द्वारा सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व विधायक तुलसीदास राय चंदानी ने कहा कि आज समाज का हर तबका भारतीय जनता से जुड़ रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हुए हैं। भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार की लोकप्रिय नीतियों एवं जनहित के लिए उठाये गये कल्याणकारी योजनाओं से आमजनता को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ाव हो रहा है।

सुभागपुर में आयोजित सदस्यता अभियान में एक हजार लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संवादप्रकोष्ठ के सहसंयोजक शुभम त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, अभय श्रीवास्तव, भगौती सोनी, दयाशंकर पाण्डेय, विकास शुक्ला, विजय वर्मा, हेमेन्द्रमणि त्रिपाठी, संदीप मेहरोत्रा, भवानी पाण्डेय, जटाशंकर ¨सह, रमाशंकर मिश्रा, संजय प्रजापति, सुनील सरोज, रत्नेश शुक्ला, दिनेश चन्द्र ओझा, रिक्की शर्मा, धर्मेन्द्र पाठक, दीपक कनौजिया, डब्बू श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सूरज तिवारी, प्रेम कुमार, देवेन्द्र ¨सह, पप्पू साबू, शैलेन्द्र उपाध्याय, सोनू श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे।

इधर भाजपा मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय ने बताया कि मंडलों में चलाये गए सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए होने वाली बैठकों के प्रभारी तय कर दिये गये हैं। मंडलों में बैठक लेने के लिए संबंधित मंडल प्रवासी के अतिरक्त एक वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रभारी के तौर पर लगाया गया है। प्रत्येक मंडल की समीक्षा बैठक तीस जनवरी तक पूरा किया जाना है। इसके लिए जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला सदस्यता प्रमुख जसवंत लाल सोनकर, जिला महामंत्री पीयूष मिश्र, विष्णु प्रताप ¨सह, अर्जुन तिवारी, घनश्याम पांडेय के साथ ही जिला प्रवासी दिवाकर सेठ को जिम्मेदारी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.