टेंपो में ओवरलो¨डग से छात्राएं खफा
गोंडा : शहर की सड़कें छात्राओं के लिए मुश्किलों का सबब हैं। सबसे अधिक दिक्कतें छात्राओं को आवागमन में
गोंडा : शहर की सड़कें छात्राओं के लिए मुश्किलों का सबब हैं। सबसे अधिक दिक्कतें छात्राओं को आवागमन में होती है। टेंपो में हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखकर एलबीएस में सामाजिक कार्यकर्ता रुचि मोदी की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों छात्राओं ने हस्ताक्षर कर आरटीओ से समस्याओं से मुक्ति दिलाने की मांग की है। मोदी का कहना है कि टेंपो चालक मनमाने ढंग से सवारियां भरते हैं। इससे आए दिन छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, बुजुर्गों को भी आने जाने में परेशानी होती है। पुलिस और परिवहन विभाग भी इस समस्या की अनदेखी करता है। ऐसे में समस्या जस की तस बनी हुई है। मोदी ने कहा कि यह जनहित से जुड़ा मसला है, इस पर जिला प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा, डीजल की कीमतों में लगातार कमी के बावजूद किराया नहीं घटाया गया है। यदि डीजल के दाम घटे हैं, तो इसका फायदा जनता को भी मिलना चाहिए। इस दौरान एलबीएस के विज्ञान संकाय के डॉ. जितेंद्र ¨सह ने भी कहा वह इस मसले पर साथ हैं। इस समस्या की तरह ध्यान दिया जाना चाहिए। हस्ताक्षर अभियान में रोमेश, राजा, पंकज, महेंद्र, राजकुमार, राहुल, तरुण, कैफ, दीक्षा, आयुषी, पूजा, निधि तथा निवेदिता समेत सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने न केवल भाग लिया बल्कि अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने की बात भी कही।